सुबह उठने में होती है परेशानी, अपनाएं प्रेमानंद जी की ये दिनचर्या


By Ashish Mishra30, Nov 2024 02:19 PMjagran.com

सुबह उठना

अक्सर लोगों को सुबह उठने में परेशानी होती है। ऐसे लोगों को कई नियमों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि सुबह उठने के लिए प्रेमानंद जी की किन दिनचर्या को अपनाना चाहिए?

प्रेमानंद जी महाराज

वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज अक्सर लोगों को जीवन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की टिप्स देते हैं। इसे अपनाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है।

सुबह उठने की दिनचर्या

अगर आपको सुबह उठने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है, तो प्रेमानंद जी की बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे सुबह उठने में आलस नहीं लगती है।

कार्य योजना बनाएं

व्यक्ति को अपनी दिनचर्या को ऐसे बनाना चाहिए, जिससे सुबह से शाम तक 1 मिनट का भी खाली समय न रहे। ऐसा करने से व्यक्ति सुबह समय से उठ जाता है।

समय से काम करें

प्रेमानंद जी कहते हैं कि अगर आपको कोई काम दिया गया है, तो उसे समय से कर दें। ऐसा करने से आपकी आदत बनी रहती है और काम को करने के लिए सुबह नींद भी खुल जाएगी।

रात को समय से सोएं

व्यक्ति को रात में सोने से पहले सुबह उठने के समय का निर्धारण कर लेना चाहिए। सुबह उठने के बाद स्नान-ध्यान जरूर करें। इससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है।

मन को काबू में करें

प्रेमानंद जी कहते हैं कि व्यक्ति का मन ज्यादातर बुरी सलाह देते हैं। ऐसे में अपने मन को काबू में रखना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

कार्य में मिलती है सफलता

अगर आप प्रेमानंद जी की इन बातों को ध्यान में रखकर परिश्रम करते हैं, तो कार्य में सफलता मिलेगी। वहीं, रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

अपनी दिनचर्या में सुधार करने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ