रविवार की सुबह करें ये 3 काम, सूर्य दिलाएंगे सफलता


By Ashish Mishra28, Sep 2024 10:00 PMjagran.com

रविवार का दिन

यह दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। रविवार को पूजा-पाठ करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि किस दिन कौन से काम करने से सफलता मिलती है?

कार्य में असफलता का सामना करना

कई लोगों को कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। इससे सफलता के योग बनते हैं।

रविवार के करें ये काम

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे रविवार के दिन करना शुभ होता है। इसे करने से सूर्य की कृपा बनी रहती है और साधक को कार्य में सफलता मिलती है।

सूर्य देव को जल दें

रविवार को जल में लाल फूल, लाल रोली, अक्षत और काला तिल डालकर अर्पित करना चाहिए। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।

मंत्र का जाप करें

रविवार के दिन ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः या ॐ घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

सूर्य चालीसा का पाठ करें

रविवार के दिन सूर्य चालासी का पाठ करना बेहद शुभ होता है। इससे कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और धन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

कार्य में सफलता

रविवार को इन कामों को करने से व्यक्ति को कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, रुके हुए काम होने लगते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

व्यापार में लाभ

सूर्य देव को जल चढ़ाने से व्यापार में लाभ होता है। वहीं, कारोबार में आ रही रुकावट दूर होने लगती है और धन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती है।

पढ़ते रहें

सूर्य देव को प्रसन्न करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ