नकारात्मक ऊर्जा भगाने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स


By Ashish Mishra28, Sep 2024 01:53 PMjagran.com

नकारात्मक ऊर्जा

कई लोग नकारात्मक ऊर्जा का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को कई उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि किन वास्तु टिप्स को अपनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है?

वास्तु शास्त्र

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करने से नकारात्मक ऊर्जा के साथ ही वास्तु दोष की भी समस्या दूर होने लगती है।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के टिप्स

वास्तु से जुड़े कई टिप्स ऐसे होते हैं, जिसे अपनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलता है।

पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगाएं

वास्तु के अनुसार, पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगाना बेहद शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगाएं

घर के मुख्य द्वार पर हनुमान जी की पंचमुखी तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। इसके अलावा, वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलता है।

तुलसी का पौधा लगाएं

वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं। इसके पास घी का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

कपूर में लौंग डालकर जलाएं

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर में लौंग डालकर जलाना चाहिए। इसके धुएं को पूरे घर में फैला दें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ