हिन्दू धर्म में कई पेड़-पौधे और फूल ऐसे होते हैं, जो पूजनीय माने जाते हैं। इन्हीं फूलों में से एक अपराजिता का फूल भी है।
भगवान विष्णु और कर्मफलदाता को अपराजिता का फूल बेहद प्रिय होता है। आज हम इस फूल से जुड़े उपाय बताएंगे, जिन्हें अपनाने से तरक्की मिल सकती है।
अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो इसके लिए 3 अपराजिता के फूल शनिवार को जल में प्रवाहित कर दें।
यह उपाय आपको लगातार 3 शनिवार तक करना है। देखना यह उपाय करने से जीवन पैसा ही पैसा होगा।
इसके अलावा हनुमान जी को भी अपराजिता का फूल अर्पित करने से व्यक्ति को धन की समस्या नहीं होती है।
मनचाही नौकरी के लिए 5 अपराजिता के फूल और फिटकरी के 5 छोटे टुकड़े लेकर अपने इष्टदेव को अर्पित करें। इससे आपका काम बन जाएगा।
मन की मुराद पूरी करने के लिए आप अपराजिता फूल की माला को मां दुर्गा, भगवान शिव और भगवान विष्णु को अर्पित कर सकते हैं।
विवाह में आ रही परेशानी से निजात पाने के लिए अपराजिता के 5 फूल को किसी सुनसान जगह में दबा दें। इससे आपकी समस्या हल हो जाएगी।
अपराजिता के फूल से जुड़े ये उपाय आपका भाग्य चमका सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com