नवरात्रि में धन प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra28, Sep 2024 11:58 AMjagran.com

शारदीय नवरात्रि 2024

सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि धन के लिए नवरात्रि में कौन से उपाय करने चाहिए?

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 03 अक्टूबर से होगी। वहीं, इसका समापन 11 अक्टूबर 2024 को होगा। इस दौरान पूजा-पाठ करने का विधान होता है।

नवरात्रि के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे नवरात्रि में करने से व्यक्ति की धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, जीवन में आने वाली अन्य परेशानियां भी दूर होने लगती हैं।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

धन लाभ के लिए नवरात्रि में मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दौरान लक्ष्मी जी को लाल वस्त्र और सुहाग से जुड़ी चीजें और कमल का फूल अर्पित करें। इससे साधक को धन प्राप्ति होती है।

लौंग के उपाय

नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा को गुलाब के फूल के साथ लौंग चढ़ाएं। इससे धन लाभ के योग बनते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

मंत्र का जाप करें

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय दुर्गा सप्तशती या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः मंत्र का जाप करें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

मां दुर्गा को भोग लगाएं

नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करते समय नारियल, गुड़, खीर, हलवा और पूड़ी का भोग भोग लगाना चाहिए। इससे मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है और धन लाभ होता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

नवरात्रि में इन उपायों को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, करियर में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

पढ़ते रहें

नवरात्रि में किए जाने वाले उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ