Somwati Amavasya पर जरूर करें ये उपाय, मिलेगी सफलता


By Amrendra Kumar Yadav03, Apr 2024 08:30 AMjagran.com

अमावस्या का महत्व

अमावस्या का अत्यधिक महत्व होता है, हर महीने में एक बार अमावस्या तिथि पड़ती है। ऐसा माना जाता है कि अमावस्या के दिन नकारात्मक शक्तियों का जोर अधिक रहता है, इस वजह से इस दिन पूजा-पाठ करना चाहिए।

सोमवती अमावस्या

सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि सोमवती अमावस्या कहलाती है, इस बार सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल को पड़ रही है।

पितरों की पूजा

यह अमावस्या पितरों को अर्पित होती है, ऐसे में इस दिन पितरों की पूजा की जाती है। इस दिन पितृ तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

दान-पुण्य करें

अमावस्या का दिन दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन जरूरतमंद व गरीब लोगों को अनाज व वस्त्रों का दान करें, ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

गंगा स्नान माना जाता है शुभ

अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है, ऐसे में इस दिन गंगा स्नान करें और उसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।

पीपल में अर्पित करें कच्चा दूध

इस दिन पीपल के पेड़ में कच्चा दूध अर्पित करें और पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं।

जल में तिल मिलाकर करें तर्पण

अमावस्या के दिन स्नान के बाद जल में काले तिल मिलाकर पितरों का तर्पण करें, ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

गाय को खिलाएं चारा

अमावस्या के दिन गाय की सेवा करनी चाहिए, इसके लिए गाय को हरा चारा खिलाएं और रोटी के साथ गुड़ खिलाएं।

अमावस्या के दिन ये उपाय करने चाहिए, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM