कपूर का ज्योतिष शास्त्र में अत्यधिक महत्व है, किसी भी पूजा-पाठ में कपूर का इस्तेमाल जरूर होता है। इसके इस्तेमाल से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ज्योतिष शास्त्र में कपूर से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं, इन उपायों को करने से जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
घर में पॉजिटिविटी के लिए कपूर जलाएं, इसके लिए सुबह-शाम कपूर जलाएं। ऐसा करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और घर का माहौल खुशनुमा होता है।
अगर घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष है तो इससे छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में कपूर लें और उस स्थान पर रखें , जहां पर वास्तु दोष है। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।
कई बार लोगों की नींद अचानक से टूट जाती है और बुरे सपने भी आते हैं, ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए तकिए के नीचे कपूर रखें, इस उपाय को करने से बुरे सपने नहीं आते हैं और नींद अच्छी आती है।
कपूर के इस्तेमाल से घर में सुख-समृद्धि आती है, ऐसा करने के लिए घर के कोनों की सफाई करें और इसे कोने में छोटे-छोटे टुकड़ो में कपूर रखें और समय-समय पर इसे बदलते रहें।
शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे पर लौंग और कपूर जलाकर रखें, ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है।
अगर लंबे समय से आर्थिक रूप से परेशानी का शिकार हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए गाय के घी में कपूर जलाएं, इससे आर्थिक समस्याएं समाप्त होती हैं।
कपूर के इन उपायों से जीवन में सफलता मिलती है, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com