भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित मासिक जन्माष्टमी आज मनाई जा रही है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
मासिक जन्माष्टमी के दिन भक्तगण व्रत का पालन करते हैं। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आती है और सुख-समृद्धि आती है।
मासिक जन्माष्टमी पर कुछ खास उपाय करने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से सारे संकट दूर होते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते समय लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक करें और हरे-पीले वस्त्र पहनाकर श्रृंगार करें।
लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री बेहद प्रिय है। इसलिए उनकी पूजा करते समय माखन-मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
मासिक जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष घी की दीपक जलाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें।
पूजा करते समय लड्डू गोपाल का गोपी चंदन से अभिषेक करें। इसके अलावा हल्दी से भी तिलक कर सकते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख और बांसुरी बेहद प्रिय होती है। ऐसे में पूजा करते समय इन चीजों को अर्पित करें। यह उपाय करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और खुशहाली आती है।
सावन मासिक जन्माष्टमी के दिन ये उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com