Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को कार्य में मिलेगी असफलता


By Ashish Mishra27, Jul 2024 07:52 AMjagran.com

कार्य में असफलता

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में असफलता मिलेगी। वहीं, कई जातकों को स्वास्थ्य में गिरावट होगी।

मेष राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको शारीरिक परेशानी महसूस होगी। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको किसी बात को लेकर अपमानित होना पड़ सकता है। आज यदि बाहर लंबी यात्रा पर जाएं, तो यात्रा आदि में वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आप किसी नए कार्य की नींव रख सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्रों या रिश्तेदारों से आर्थिक मदद मिल सकती है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप के आप हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज आपको बड़ा लाभ होने वाला है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। मौसम के हिसाब से आज आप और आपके परिवार का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज बड़ा रिस्क न लें।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ भर रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

तुला राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, मन शांत होगा। आज आप अपने आप को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद और सम्मान से सामाजिक क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है।

धनु राशिफल

आज आप जो भी कार्य करें उसमें थोड़ा सोच विचार लें। बिना विचार किए और बिना किसी अपने की सलाह के आज बड़ा कार्य करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आपके कार्य में बहुत अड़चन आ सकती है। आप जिस कार्य के लिए पिछले दिनों से परेशान हैं, आज उस कार्य में विलंब होगा। जिस कारण आपका मन अशांत दिखाई देगा। न्यायालय पक्ष में शत्रु प्रबल होंगे।

कुंभ राशिफल

आज आपके व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आज बड़ी आर्थिक मदद आपको मिलेगी, जिससे व्यापार व्यवसाय में आप बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आपका कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्न होगा। घर में परिवार में माहौल आपके पक्ष में दिखाई देगा। आज परिवार के हित में आप कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ