सावन दुर्गाष्टमी पर करें ये उपाय, बनेंगे सारे काम


By Amrendra Kumar Yadav12, Aug 2024 11:45 AMjagran.com

सावन दुर्गाष्टमी

हर महीने की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन व्रत का पालन भी किया जाता है।

मां दुर्गा की पूजा

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत का पालन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

जीवन के कष्टों से छुटकारा

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन पूजा-पाठ करने से जीवन के कष्टों से छुटकारा मिलता है। इस दिन कुछ उपाय करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

क्या है शुभ मुहूर्त?

मासिक दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त 12 अगस्त को 7 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 13 अगस्त सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर होगा।

13 अगस्त को मनाई जाएगी दुर्गाष्टमी

ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, सावन महीने की मासिक दुर्गाष्टमी 13 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन व्रत का अत्यधिक महत्व है।

लाल रंग है बेहद प्रिय

मां दुर्गा को लाल रंग बेहद प्रिय है। इसलिए इस दिन पूजा करते समय लाल रंग के कपड़े पहनें। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

हलवे और चने का भोग लगाएं

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करते समय हलवे और चने का भोग लगाना चाहिए। ये भोग मां दुर्गा को बेहद प्रिय है।

दुर्गा चालीसा का पाठ करें

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन ये उपाय करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com