सावन माह के अंतिम शुक्रवार पर वरलक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि वरलक्ष्मी व्रत पर क्या करना चाहिए?
सावन महीने में 16 अगस्त को वरलक्ष्मी व्रत रखा जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है।
इस दिन स्नान करने के बाद चौकी पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा रख लें। इसके बाद सोलह श्रृंगार अर्पित करके घी का दीपक जलाएं। अब का लक्ष्मी का ध्यान करते हुए वरलक्ष्मी व्रत कथा का पाठ करें।
वरलक्ष्मी व्रत पर मां लक्ष्मी की पूजा करते समय 11 पीली कौड़ियां अर्पित करें। इन कौड़ियों को लाल कपड़े में करके तिजोरी में रख दें।
मां लक्ष्मी को नारियल बेहद प्रिय है। वरलक्ष्मी व्रत के दौरान माता लक्ष्मी को नारियल अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति आती है।
वरलक्ष्मी व्रत पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें। इस दौरान मां लक्ष्मी को चावल और गुड़ की खीर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।
वरलक्ष्मी व्रत दौरान मां लक्ष्मी को कौड़ी अर्पित करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इसके साथ ही, परिवार सदस्य तरक्की करेंगे।
वरलक्ष्मी पर इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ