Ram Navami पर करें ये 5 काम, पूरी होगी हर इच्‍छा


By Ashish Mishra15, Apr 2024 02:08 PMjagran.com

चैत्र नवरात्रि 2024

चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन यानी राम नवमी के दिन भगवान राम की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि राम नवमी के दिन क्या करना चाहिए?

राम नवमी कब है?

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 07 अप्रैल से हुई है। वहीं, इसका समापन 17 अप्रैल को होगा और इसी दिन राम नवमी भी मनाई जाएगी।

राम नवमी को करें ये काम

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे राम नवमी के दिन करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही मनोकामना की पूर्ति होती है।

धन लाभ के लिए उपाय

राम नवमी के दिन 11 कोड़ी, 11 गोमती चक्र, 11 लौंग और 11 बताशे लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी और भगवान राम को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है।

संतान प्राप्ति के लिए करें ये काम

राम नवमी के दिन नारियल को कपड़े में लपेटकर मां सीता को अर्पित करना चाहिए। इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए।

भगवान राम को भोग लगाएं

चैत्र नवरात्रि में नवमी के दिन भगवान राम को फल और मिठाई का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान राम प्रसन्न होने लगते हैं।

मंत्र का जाप

राम नवमी को ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम ! रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

दीपक जलाना

राम नवमी पर घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहारों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ