रामनवमी का अत्यधिक महत्व है, इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। पूरे देश में श्रीराम जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है।
भगवान श्रीराम का जन्म चैत्र माह की नवरात्रि की नवमी तिथि को अयोध्या के दशरथ महल में हुआ था। ऐसे में रामनवमी के दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है।
रामनवमी के दिन श्रीराम दरबार की विधि-विधान से पूजा करें, ऐसा करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस दिन रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए, रामचरितमानस का पााठ करने से जीवन की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अखंड रामचरितमानस का पाठ करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं।
अगर रामचरितमानस का अखंड पाठ नहीं कर पा रहे हैं तो रामनवमी के दिन सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान श्रीराम और हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम की पूजा अभिजीत मुहूर्त में करें और पूजा के बाद श्रीराम स्तुति का पाठ जरूर करें। श्रीराम स्तुति का पाठ करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।
राम जी जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु के अवतार हैं, ऐसे में भगवान श्रीराम की पूजा करते समय पीले रंग के फूल अर्पित करें, इसके लिए कनेर के फूल, गेंदा के फूल अर्पित कर सकते हैं। यह उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है।
वहीं इस दिन माता सीता की पूजा करें और उन्हें चुनरी अर्पित करें, ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और पति-पत्नी के बीच विवाद नहीं होता है।
रामनवमी के दिन ये उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com