शुक्र देव के अस्त होने से इन 3 राशियां को मिलेगा फायदा


By Ashish Mishra16, Apr 2024 12:57 PMjagran.com

ग्रहों का राशि परिवर्तन

जब ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो जातकों को फायदे और नुकसान का सामना करना पड़ता है। शुक्र के अस्त होने पर कई जातकों को फायदा होने वाला है।

शुक्र का अस्त होना

पंचांग के अनुसार, शुक्र देव 28 अप्रैल की सुबह 07.27 बजे मेष राशि में अस्त होंगे। शुक्र के मेष राशि में अस्त होने से कई राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

इन राशियों को होगा फायदा

शुक्र देव के अस्त होने से धन से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे जातकों को लाभ होगा। कई जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी।

मेष राशि के जातक

शुक्र देव मेष राशि के दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र के अस्त होने से मेष राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है।

नौकरी में सफलता

अगर आप लंबे समय से नौकरी के लिए परिश्रम कर रहे हैं, तो शुक्र के अस्त होने पर नौकरी में सफलता मिल सकती है। वहीं, मेष राशि के जातकों को प्रमोशन भी मिलेगा।

वृषभ राशि के जातक

शुक्र देव वृषभ राशि के 12वें भाव में अस्त होंगे। इन जातकों को करियर में लाभ होगा। इसके साथ ही व्यापार में विस्तार हो सकता है।

विवाह में आ रही बाधा होगी दूर

अगर आप वृषभ राशि के जातक हैं और विवाह में बाधा का सामना कर रहे हैं, तो शुक्र के अस्त होने पर बाधा दूर होगी।

मिथुन राशि के जातक

शुक्र के अस्त होने पर मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। इन जातकों को विदेश यात्रा का योग बनेगा साथ ही व्यापार बढ़ोत्तरी होगी।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से जातकों को होने वाले लाभ के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ