तुलसी में गन्ने का रस चढ़ाने से क्या होता है?


By Ashish Mishra16, Apr 2024 11:58 AMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से सारे दुख दूर लगते हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी में गन्ने का रस चढ़ाने से क्या होता है?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। नियमित तुलसी की पूजा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।

गन्ने का रस

यह रस भगवान विष्णु और शिव जी समेत कई देवी-देवताओं को बेहद प्रिय होता है। गन्ने के रस को बहुत ही पवित्र माना जाता है।

तुलसी पर गन्ने का रस चढ़ाना

अगर तरक्की में बाधा का सामना कर रहे हैं, तो तुलसी पर गन्ने का रस जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से धन का आगमन होने लगता है।

मनोकामना की पूर्ति

पूजा-पाठ करने के बाद भी कई लोगों की मन्नत पूरी नहीं होती है। ऐसे लोगों को तुलसी पर गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए। इससे मनोकामना पूरी होने लगती है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

धन की समस्या का सामना कर रहे लोगों को तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

घर में सुख-समृद्धि

कई लोगों के घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है। इन लोगों को तुलसी पर गन्ने का रस अर्पित करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

कार्यों में सफलता

अगर लंबे समय से आपके कार्य नहीं हो रहे हैं, तो तुलसी की पूजा करें। इस दौरान गन्ने का रस भी अर्पित करें। इससे कार्य में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ के दौरान अर्पित की जाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ