सोमवार के दिन जरूर करें ये 4 उपाय, चमक जाएगी किस्मत


By Amrendra Kumar Yadav18, Dec 2023 01:08 PMjagran.com

भगवान शिव को समर्पित है सोमवार का दिन

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन व्रत आदि का पालन किया जाता है।

सुख-सौभाग्य में वृद्धि

इस दिन भगवान शिव का व्रत करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। इस दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए। ये उपाय करने से दुःख दूर होते हैं।

ग्रहों के दुष्प्रभाव से मिलती है मुक्ति

किसी की कुंडली में अशुभ प्रभाव हैं, तो भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

काले तिल से करें भगवान शिव का अभिषेक

सुबह उठकर स्नान करें और गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से जीवन के दुःख, दर्द दूर होते हैं।

शमी के पत्तों से करें अभिषेक

सोमवार के दिन भगवान शिव का शमी के पत्तों से अभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

शनि देव की कृपा प्राप्त होती है

शमी के पत्तों से भगवान शिव की पूजा करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। शनि देव के आशीर्वाद से सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है।

शुक्र ग्रह होता है मजबूत

कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो भगवान शिव की पूजा करें। इस दिन गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

शिव-पार्वती की पूजा

इस दिन भगवान शिव और पार्वती की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही इस दिन कच्चे दूध से भगवान का अभिषेक करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com