Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का राशिफल?


By Amrendra Kumar Yadav18, Dec 2023 11:30 AMjagran.com

मेष राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और सफलता मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में हानि उठानी पड़ सकती है और साथ ही परिवार में मतभेद हो सकता है।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसके साथ ही बिजनेस में गिरावट देखने को मिलेगी।

कर्क राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत भाग्यशाली होने वाला है, दोस्तों व परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और बिजनेस के क्षेत्र में लाभ की संभावना है।

सिंह राशि

आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी बड़ी पर्सनालिटी से मिल सकते हैं।

कन्या राशि

आज के दिन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में विवाद की स्थिति से बचें।

तुला राशि

काम की अधिकता रहेगी, जिस वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और किसी से विवाद करने से बचें।

वृश्चिक राशि

आज के दिन किसी विशेष काम में सफलता मिल सकती है, परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।

धनु राशि

आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी अपने द्वारा बिजनेस में धोखा मिल सकता है जिससे धन हानि हो सकती है।

मकर राशि

आज के दिन मानसिक रूप से तनाव महसूस करेंगे और मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। हालांकि सफलता मिलने की संभावना कम है।

कुंभ राशि

परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों का साथ प्राप्त होगा और आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

मीन राशि

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।