Mokshada Ekadashi पर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी सुख-समृद्धि


By Amrendra Kumar Yadav15, Dec 2023 11:28 AMjagran.com

एकादशी का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। हर महीने में एकदाशी दो बार मनाई जाती है।

मोक्षदा एकादशी

यह एकादशी मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है, इस साल यह एकादशी 22 दिसंबर को पड़ रही है।

विधि-विधान से करें पूजा

इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और व्रत का पालन करने से साधक के जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं।

मोक्षदा एकादशी का महत्व

मोक्षदा एकादशी का विशेष महत्व होता है, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को उपदेश दिया था। इस दिन व्रत का पालन करने से सभी कष्ट दूर होते हैं।

करें इन मंत्रों का जाप

इस दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करना चाहिए, इन मंत्रों का जाप करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और आशीर्वाद प्राप्त होता है।

नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।।

श्री विष्णु भगवते वासुदेवाय मंत्र

ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय॥

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com