ये 5 अंगूठियां खोल देंगी आपकी किस्मत


By Mahak Singh16, Dec 2022 02:29 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की सोई हुई किस्मत को चमकाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं।

धन-संपदा

इसके अलावा कुछ अंगूठियों के बारे में बताया गया है, जिन्हें पहनने से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता पाने के साथ धन-संपदा पा सकता है।

कछुए की अंगूठी

कछुए की अंगूठी धारण करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है, इसे मध्यमा या तर्जनी अंगुली में धारण करना लाभकारी होता है।

घोड़े के नाल की अंगूठी

यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि दोष, साढ़े साती या ढैया चल रहा हो तो घोड़े की नाल की बनी अंगूठी पहनना शुभ साबित होगा, इसे अंगूठी को दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण करना चाहिए।

सर्प अंगूठी

सांप के आकार की अंगूठी व्यक्ति की कुंडली से कालसर्प, पितृदोष के साथ-साथ ग्रहण दोष से भी छुटकारा दिलाती है।

अष्टधातु की अंगूठी

अष्टधातु से बनी अंगूठी बहुत ही शुभ मानी जाती है, इसे धारण करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है, इसे मध्यमा अंगुली में धारण करना शुभ रहेगा।

सूर्य के आकार की अंगूठी

सूर्य के आकार में बनी अंगूठी को धारण करने से समाज में मान-सम्मान, पद और नौकरी-व्यवसाय में उन्नति के लिए लाभ होगा।