Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार


By Farhan Khan15, Dec 2023 09:03 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी विशेष काम का प्रयोजन मन में बन सकता है, जिसे पूर्ण करने के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। आज पत्नी-बच्चों के लिए शॉपिंग आप कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल शानदार रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में भागीदारी कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनेंगे।

कर्क राशिफल

आज आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। आपका कोई बड़ा काम पूरा न होने से आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं।

सिंह राशिफल

आज के दिन आपको कुछ नया करने का मन में प्लान बन सकता है। हालांकि, आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने किसी पर्सनल कार्य को लेकर आज बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। आपका कार्य पूर्ण हो जाने के कारण मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आप वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें, नहीं तो चोट लग सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें।

धनु राशिफल

आज आपके मन में कई प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई पड़ेंगे।

मकर राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपके करीबी लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से चल रहे स्वास्थ्य कारणों के कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशिफल

आज आपको कोई नई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, परंतु स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। शारीरिक थकावट व कमजोरी महसूस होगी।