रंगों का पर्व होली इस साल 25 मार्च को मनाया जा रहा है, इस दिन धूमधाम से होली मनाई जाती है। लोग एक-दूसरे को रंग, गुलाल और अबीर लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।
रंगों वाली होली के एक दिन होलिका दहन होता है, यह दिन बहुत शुभ माना जाता है, इस दिन कुछ खास उपायों को करने से जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है।
होली की रात में कुछ उपाय करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं, इससे आर्थिक समस्याएं भी दूर होती हैं और जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
इस दिन रात में घर में मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए, यह दीपक चौमुखी होना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
होलिका दहन के दिन होलिका में नारियल अर्पित करना चाहिए, ऐसा करने से करियर में तरक्की होती है। इसके अलावा शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
होली की रात को नरसिंह कवच का पाठ करना चाहिए, इसका पाठ करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और संकट दूर होते हैं।
होली की रात में पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए और फिर पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें, ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
होली की रात में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए माता लक्ष्मी के पदचिन्ह लगाएं, ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।
होली की रात में ये उपाय करने चाहिए, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com