कर्जे से मुक्ति के लिए मेन डोर पर लगाएं यह 1 चीज


By Farhan Khan22, Mar 2024 05:00 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र से जुड़े नियम

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के अंदर या बाहर रखी चीजों का सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव होता है।

घर में वस्तु रखने से पहले ध्यान दें

यह आपके जीवन पर गहरा असर डालते हैं, इसलिए किसी भी वस्तु को घर में रखने से पहले ध्यान देना चाहिए।

घर के बाहर रखें ये वस्तु

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर के बाहर अर्थात मुख्य दरवाजे पर क्या वस्तु रखनी चाहिए, जिससे दरिद्रता दूर होगी। आइए इसके बारे में जानें।

लक्ष्मी कदम

घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी कदम रखना चाहिए। यह आपके घर में सकारात्मक माहौल का निर्माण करेंगे।

दूर होगी दरिद्रता

इनको माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उनका आशीर्वाद मिलता है। आपके घर में माता लक्ष्मी के आगमन से दरिद्रता दूर होगी।

होगी आर्थिक तरक्की

घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी कदम लगाने से आपके जीवन पर सकारात्मक असर पड़ता है। घर की आर्थिक तरक्की होती है।

कर्ज से मुक्ति

आपके ऊपर का कर्ज, तंगी की समस्या खत्म हो जाती है। लक्ष्मी कदम के घर के बाहर लगते ही माता लक्ष्मी का प्रवेश घर में हो जाता है।

सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी

घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। घर में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है, जिससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।

अगर आपके भी अपने घर में खुशियां चाहते हैं तो यह 1 चीज जरूर लगाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com