शुक्रवार को क्या करने से धन आता है?


By Ashish Mishra17, Jan 2025 06:00 AMjagran.com

शुक्रवार का दिन

यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को क्या करने से धन आता है?

धन की कमी

अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को शुक्रवार को कई उपाय करने चाहिए। इससे कंगाली से छुटकारा मिलने लगता है।

शुक्रवार को क्या करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे शुक्रवार के दिन करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान खीर का भोग लगाने कौड़ी अर्पित करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होती है।

मंत्र का जप करें

शुक्रवार को पूजा करते समय ऊँ शुं शुक्राय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे साधक को धन-धान्य की प्राप्ति होती है और व्यापार में लाभ होता है।

भगवान शिव का अभिषेक करें

शुक्रवार के दिन गंगाजल में सुंगध मिलाकर शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामना पूरी होती है।

तुलसी की पूजा करें

शुक्रवार को तुलसी के पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही, पौधे में शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

शुक्रवार को इन उपायों को करने से साधक की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। इसके साथ ही, कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं और बाधाएं दूर होती हैं।

पढ़ते रहें

धन की कमी दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ