शुक्रवार को करें ये काम, जेब कभी नहीं रहेगी खाली


By Ashish Mishra23, Aug 2024 06:00 AMjagran.com

शुक्रवार का दिन

यह दिन माता लक्ष्मी को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन किन कामों को करने से धन लाभ होता है?

मां लक्ष्मी की कृपा

जिन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा रहती हैं, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे लोगों के पास धन का भंडार भरा रहता है।

शुक्रवार को क्या करें

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे शुक्रवार के दिन करने से व्यक्ति की जेब कभी भी खाली नहीं रहती है। इसके अलावा, जीवन में सकारात्मक बदलाव होता है।

मां लक्ष्मी को कौड़ी अर्पित करें

शुक्रवार के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी को 5 कौड़ी अर्पित करें। इस कौड़ी को केसर और चांदी के सिक्के के साथ पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती है।

सोलह श्रृंगार अर्पित करें

मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उन्हें सोलह श्रृंगार जैसे बिंदी, चूड़ी और सिंदूर आदि अर्पित करें। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति तरक्की करता है।

गाय को रोटी खिलाएं

शुक्रवार के दिन गाय को रोटी खिलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और कार्य में आ रही बाधा दूर होने लगती है। इसके अलावा, चींटियों को आटा भी खिला सकते हैं।

पूजा घर में शंख या घंटी रखें

ऐसा कहा जाता है कि शंख या घंटी में माता लक्ष्मी का वास रहता है। शुक्रवार के दिन पूजा के समय इन चीजों का उपयोग करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन लाभ होता है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

शुक्रवार के दिन उन कामों को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य भी जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

पढ़ते रहें

धन लाभ के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ