गीता के इन श्लोकों का पाठ करने से मिलती है सफलता


By Ashish Mishra22, Aug 2024 10:00 PMjagran.com

श्रीमद्भागवत गीता

अगर आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो गीता में बताई गई बातों को ध्यान में रखें। आइए जानते हैं कि गीता के किन श्लोकों का पाठ करने से सफलता मिलती है।

सफलता प्राप्त करना

कई लोगों को कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। जीवन में सफल होने के लिए गीता के श्लोकों का पाठ करना चाहिए।

गीता के इन श्लोकों का पाठ करें

करियर में सफलता दिलाने में गीता के श्लोक आपका साथ दे सकते हैं। इन श्लोकों का रोजाना पाठ करने से व्यक्ति को व्यापार समेत सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है।

कर्म के लिए प्रोत्साहित करना

गीता के कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन, मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि श्लोक का पाठ करने से व्यक्ति कर्म की तरफ आकर्षित होता है।

मन को शांत करना

अगर आप रोजाना क्रोधाद्भवति संमोह: संमोहात्स्मृतिविभ्रम:, स्मृतिभ्रंशाद्बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति श्लोक का पाठ करते हैं, तो हमेशा मन शांत रहेगा।

भय को दूर करना

गीता के हतो वा प्राप्यसि स्वर्गम्, जित्वा वा भोक्ष्यसे महिम्। तस्मात् उत्तिष्ठ कौन्तेय युद्धाय कृतनिश्चय: श्लोक का पाठ करने से भय दूर होता है। इससे शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

इंद्रियों पर संयम रखना

श्रद्धावान्ल्लभते ज्ञानं तत्पर: संयतेन्द्रिय:, ज्ञानं लब्ध्वा परां शान्तिमचिरेणाधिगच्छति श्लोक का पाठ करके इंद्रियों पर संयम पाया जा सकता है।

करियर में मिलती है सफलता

गीता के इन श्लोकों का पाठ करने से व्यक्ति को करियर में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है।

पढ़ते रहें

सफलता प्राप्ति के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ