अक्सर लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। आइए जानते हैं कि दीपक में लौंग डालकर जलाने से क्या होता है?
घर में किसी भी चीज को रखते या जलाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।
घर में दीपक जलाते समय उसमें 2 लौंग डाल दें। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है और व्यक्ति तरक्की करता है।
लौंग को सरसों के तेल के दीपक में डालकर जलाना शुभ माना जाता है। इसे शाम के समय जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
दीपक में 2 लौंग डालकर जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है और धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
दीपक में लौंग डालकर जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच संबंध मजबूत होते हैं।
दीपक में लौंग डालकर जलाने से धन की कमी दूर होती है। इसके अलावा, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है और जीवन में खूब पैसा कमाते हैं।
घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए दीपक में लौंग डालकर जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और बुरे नजरों से भी छुटकारा मिलता है।
घर में दीपक जलाने के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ