कई लोग पैसों की कमी का सामना करते हैं। ऐसे लोगों को सुबह कई काम करने चाहिए। आइए जानते हैं कि सुबह कौन से काम करने से पैसों की कमी दूर होती है?
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे सुबह करने पर कंगाली दूर होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
हर किसी को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 04 बजे से सुबह 5:30 के बीच उठ जाना चाहिए। इस समय उठने से शरीर को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
सुबह उठने से पहले हथेलियों को देखते हुए ‘कराग्रे वसति लक्ष्मीः,कर मध्ये सरस्वती। करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
घर में गंगाजल का छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। इसके साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को सुबह उन कामों को करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
सुबह मंत्र का जाप करने और घर में गंगाजल का छिड़काव करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ