भगवान को जल में क्या डालकर चढ़ाना चाहिए?


By Ashish Mishra12, Jun 2024 12:43 PMjagran.com

जल चढ़ाना

रोजाना स्नान करने के बाद भगवान को जल का अर्घ्य देना चाहिए। आइए जानते हैं कि जल में क्या डालकर चढ़ाना चाहिए?

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग नियमित स्नान करके पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्त के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं।

जल में क्या मिलाएं

भगवान की पूजा करने के दौरान जल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें कई शुभ चीजों को मिलाकर चढ़ाने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

मिश्री डालें

भगवान को जल चढ़ाते समय मिश्री डालना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, आप गुड़ भी डाल सकते हैं।

फूल डालें

जल में फूल डालकर चढ़ाना शुभ होता है। इसमें आप लाल, पीले या अन्य रंग के फूल डाल सकते हैं।

लाल चंदन डालें

भगवान को अर्पित करने वाले जल में लाल चंदन डालना शुभ माना जाता है। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्त पर अपनी कृपा बनाएं रखते हैं।

अक्षत मिलाएं

भगवान को अर्घ्य देते समय जल में अक्षत मिलाना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

धन की कमी से छुटकारा

अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो जल में इन चीजों को मिलाकर भगवान को अर्घ्य दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

देवी-देवता की पूजा करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ