मिथुन संक्रांति कब है? जानें शुभ मुहूर्त और उपाय


By Amrendra Kumar Yadav12, Jun 2024 12:08 PMjagran.com

सूर्य देव हैं ग्रहों के राजा

सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सूर्य का राशि परिवर्तन

सभी ग्रहों की तरह सूर्य देव भी समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। आने वाली 15 जून को सूर्य देव राशि परिवर्तन कर रहे हैं।

मिथुन संक्राति

इस दिन सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश मिथुन संक्रांति कहलाता है।

कब करेंगे प्रवेश?

सूर्य देव 15 जून को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।

पूजा-पाठ का विशेष महत्व

मिथुन संक्रांति के दिन पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही इस दिन जप-तप भी किया जाता है।

सूर्य देव की पूजा

इस दिन सूर्य देव की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। उन्हें जल अर्पित करें और विधि-विधान से पूजा करें। ऐसा करने से मान-सम्मान प्राप्त होता है।

सूर्य देव के नामों का करें जाप

वहीं, इस दिन सूर्य देव के नामों का जाप करना चाहिए। यह उपाय करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

दान करें

मिथुन संक्रांति के दिन दान का अत्यधिक महत्व है, इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन व वस्त्र का दान करें। इसके साथ ही किसी जरूरतमंद को धन का भी दान करें।

मिथुन संक्रांति 15 जून को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव की उपासना करने से जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com