अक्सर लोग दिन की शुरुआत अच्छे तरीके से करना चाहते हैं। ताकि, पूरा दिन अच्छा रहे। आइए जानते हैं कि किन कामों से दिन की शुरुआत करना चाहिए?
इस पुराण में दिन की शुरुआत को लेकर कई बातों को बताया गया है। इन बातों का पालन करने से जीवन में किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
सभी लोग जीवन में सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करते हैं। इसके लिए सुबह कई काम करना चाहिए।
रोजाना सुबह जल्द उठकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से तन और मन दोनों साफ रहता है और व्यक्ति को मानसिक शांति की अनुभूति होती है।
सुबह स्नान करने के बाद अपने इष्ट और पितरों का ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको दिन-भर सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी और पितृ दोष से भी छुटकारा मिलेगा।
सुबह स्नान करने के बाद धार्मिक और ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ना चाहिए। इससे आप अच्छे और बुरे में भेद कर पाएंगे।
गरुड़ पुराण के अनसार, सुबह भोजन करने से पहले 1 रोटी गाय को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं।
रोजाना सुबह इन कामों के साथ दिन की शुरुआत करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, जीवन में तरक्की करते हैं।
जीवन में सफल होने के तरीकों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ