रोजाना सुबह करें ये 5 काम, बदलेगी किस्मत


By Ashish Mishra05, Jan 2024 01:01 PMjagran.com

सुबह काम करना

रोजाना सुबह उठने के बाद कुछ काम करना चाहिए। इन कामों को कर लेने से जीवन में कई बदलाव होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि सुबह कौन से काम करने चाहिए?

दिनचर्या में बदलाव

रोजाना अपनी दिनचर्या को को मैनेज करके चलना चाहिए। लाइफस्टाइल में बदलाव होने से जीवन में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

ब्रह्म मुहूर्त में उठना

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुभ माना जाता है। इसके लिए सुबह 04 बजे से 5:30 मिनट के बीच उठ जाना चाहिए। इस समय उठने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है।

सुबह उठने के बाद हथेली देखना

रोजाना सुबह उठने पर हाथ की दोनों हथेलियों को जोड़कर देखना चाहिए। इस दौरान कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती। कलमूले तु गोविंद: प्रभाते करदर्शनम्।।’ मंत्र पढ़ना चाहिए।

पूजा करना

रोजाना सुबह स्नान करने के बाद पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दौरान धूप-दीप और भोग लगाने से देवी-देवता प्रसन्न होने लगते हैं।

गायत्री मंत्र का जाप करना

सुबह स्नान करने के बाद गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में काम करने के क्षमता होने लगती है और जो भी काम करते हैं उसमें सफलता मिलती है।

सूर्य को जल देना

रोजाना सुबह स्नान करने के बाद सूर्य को नमस्कार करना चाहिए। ऐसे में सूर्य को जल चढ़ाने से कई लाभ होते हैं। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है।

तुलसी के पास दीपक जलाना

सुबह स्नान और पूजा करने के बाद तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ