दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होने पर क्या करें?


By Ashish Mishra16, Jun 2024 02:00 PMjagran.com

मुख्य द्वार

घर बनाते समय मुख्य द्वार का विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में होने पर क्या करना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

अगर आप घर बनाने की सोच रहे हैं या बन गया है, तो वास्तु के नियमों का पालन करें। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।

मुखिया के लिए अशुभ

घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में होना मुखिया के लिए अशुभ होता है। इसके साथ ही, कई समस्याएं भी हो सकती हैं।

पौधा लगाएं

घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में होने पर हरे पौधे लगाना चाहिए। इसके अलावा, तांबे से बनी सजावटी चीजों को भी रख सकते हैं।

पीतल के बर्तन में पानी रखें

घर के दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होना अशुभ माना जाता है। इस समस्या से बचने के लिए मुख्य द्वार के पास पीतल के बर्तन में पानी रखें।

हनुमान जी की तस्वीर लगाएं

मुख्य द्वार पर हनुमान जी की आशीर्वाद की मुद्रा वाली मूर्ति या तस्वीर लगाना चाहिए। इससे दक्षिण दिशा वाला दोष दूर होने लगता है।

मुख्य द्वार पर दर्पण लगाएं

अगर आपका मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है, तो गेट पर दर्पण लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है।

गृह क्लेश की समस्या

घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में होने पर गृह क्लेश होने की संभावना ज्यादा रहती है। परिवार के सदस्यों में तनाव रहता है और भाई-भाई के बीच लड़ाई होने लगती है।

पढ़ते रहें

वास्तु दोष से बचने के उपाय समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ