मूर्ति खंडित हो जाए तो क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra25, Mar 2024 04:33 PMjagran.com

खंडित मूर्ति

कई बार घर के मंदिर में मूर्ति खंडित हो जाती है। लोगों के मन में सवाल उठता है कि इस मूर्ति को क्या करें? आइए जानते हैं कि खंडित मूर्तियों का क्या करना चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर के मंदिर में मूर्ति को रखते समय सावधान रहने की जरूरी होती है। इस दौरान वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। कई बार मूर्ति खंडित हो जाती है।

नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश

वास्तु के जानकारों के अनुसार, घर के मंदिर में खंडित मूर्ति रखने स नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे व्यक्ति को कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

टूटी मूर्ति का क्या करें?

अगर आप घर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा किए हैं और वह टूट जाती है तो इसे पास की किसी मंदिर में रख देना चाहिए। अगर प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई है तो नदी में प्रवाहित कर सकते हैं।

पीपल के पेड़ के नीचे रखें

अगर धातु की मूर्ति टूट जाती है तो उसे पीपल के पेड़ के नीचे रख सकते हैं। ऐसा करने से लगने वाला दोष दूर होने लगता है।

नई मूर्ति कैसे रखें?

घर के मंदिर में मूर्ति टूट जाने पर नई मूर्ति को रखना चाहिए। इसके लिए टूटी मूर्ति को हटाकर उसके स्थान पर नई मूर्ति रख सकते हैं। ऐसा करके परेशानी से बच सकते हैं।

मूर्ति टूटने का संकेत

खंडित मूर्ति की पूजा नहीं करना चाहिए। इस मूर्ति की पूजा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। टूटी मूर्ति मुसीबत का संकेत हो सकती है।

मूर्ति रखने की दिशा

घर में देवी-देवताओं की मूर्ति रखते समय दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। मूर्ति का मुंह हमेशा पूर्व या पश्चिम दिशा की तरफ होना चाहिए।

पढ़ते रहें

घर में मूर्ति और सामान के टूटने पर अपनाए जाने वाले वास्तु टिप्स के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ