सपने में शिवलिंग का दिखना कैसा हैं? जानें


By Farhan Khan14, Mar 2024 05:24 PMjagran.com

भोले बाबा से जुड़े कुछ खास संकेत  

यदि आप सपने में भोले बाबा से जुड़े कुछ खास संकेतों को देखते हैं, तो इससे आपको भविष्य में मिलने वाले संकेतों के बारे में काफी कुछ पता चल सकता है।

सपना देखना

स्वप्न शास्त्र में भगवान शिव से जुड़े सपने देखना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस प्रकार का सपना देखने के व्यक्ति को क्या लाभ मिलते हैं।

शिवलिंग देखना

यदि किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग के दर्शन होते हैं, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको नौकरी में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

शिव जी का प्रिय बेलपत्र

भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का आवश्यक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि शिव जी को बेलपत्र अति प्रिय है।

समस्याओं का निदान

ऐसे में यदि आपको सपने में बेलपत्र नजर आता है, तो यह जीवन में आने वाली समस्याओं के समाप्त होने का संकेत देता है।

मिलेगा अटका हुआ धन

सपने में बेलपत्र का दिखना इस बात की ओर भी इशारा करता है कि आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है।

नंदी दिखना

नंदी भगवान शिव की सवारी है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति सपने में शिव जी को नदी पर सवार देखता है, तो इसे एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है।

मनोकामना पूरी

इसका अर्थ है कि आप पर भगवान शिव की कृपा बनी हुई है, जिससे आपकी मनोकामना की पूर्ति होने वाली है।

अगर आपको भी सपने में ये चीजें नजर आई हैं तो समझ लें आपकी किस्मत खुलने वाली है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com