होली पर घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन


By Amrendra Kumar Yadav14, Mar 2024 05:23 PMjagran.com

होली का पर्व

होली का पर्व पूरे भारतवर्ष में धूम-धाम से मनाया जाता है, होली फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। रंगों का यह त्योहार खुशियां लेकर आता है।

फेंगशुई है चीनी वास्तु शास्त्र

फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के नियम बताए गए हैं, इन नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

घर लाएं ये चीजें

फेंगशुई में कुछ वस्तुओं का अत्यधिक महत्व है, इन चीजों को घर लाने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें होली से पहले घर में ला सकते हैं।

चीनी सिक्कों से आती है पॉजिटिविटी

फेंगशुई के मुताबिक, घर में चीनी सिक्कों को लाने से पॉजिटिविटी का संचार होता है, इन्हें घर में लाल धागे में लपेटकर मुख्य द्वार पर टांगना चाहिए।

फिश एक्वेरियम लाएं

फिश एक्वेरियम को बहुत शुभ माना जाता है, इसे होली के शुभ अवसर पर घर ला सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि फिश एक्वेरियम को घर में रखने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

फेंगशुई कछुआ लाने से दूर होंगी परेशानियां

फेंगशुई में कछुए का अत्यधिक महत्व है, इसे घर में रखने से तरक्की होती है। इसे ऑफिस में भी रखा जा सकता है, ऐसे में होली के शुभ अवसर पर इसे घर ला सकते हैं।

बैंबू ट्री लाएं

होली के अवसर पर घर में बैंबू ट्री लाएं, यह पौधा बहुत लकी माना जाता है। इसे घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इससे नेगेटिविटी दूर होती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है।

होली पर घर लाएं लॉफिंग बुद्धा

फेंगशुई में लॉफिंग बुद्धा को बहुत महत्व दिया गया है, इसे घर में लाने से आर्थिक लाभ मिलते हैं। ऐसे में होली पर इसे घर ला सकते हैं और इसे ऐसी जगह पर रखें कि घर में एंट्री करते ही आपकी नजर इस पर पड़े।

फेंगशुई में इन चीजों का अत्यधिक महत्व है, इन्हें घर में लाने से सुख-समृद्धि आती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com