सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि प्रदोष व्रत पर कौन से काम करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार 27 जनवरी 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 26 जनवरी को रात में 08 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 27 जनवरी को रात को 08 बजकर 34 मिनट पर होगा।
प्रदोष व्रत पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान शिवलिंग पर दूध और घी अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है।
प्रदोष व्रत पर विधि-विधान से पूजा करने के बाद मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं। इससे मानसिक शांति मिलती है और शरीर हेल्दी रहता है।
प्रदोष व्रत पर घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके साथ ही, बुरी आत्माओं से छुटकारा मिलता है।
अगर आपकी किस्मत साथ नहीं दे रही है, तो प्रदोष व्रत पर इन काम को जरूर करें। इससे आपकी किस्मत खुल जाएगी और परेशानियां दूर होने लगेंगी।
प्रदोष व्रत पर इन कामों को करने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, धन की कमी दूर होती है और रुके हुए काम होने लगते हैं।
त्योहारों पर करने वाले काम के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ