माता लक्ष्मी धन की देवी हैं। उनकी कृपा से सुख-समृद्धि और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। वहीं, माता लक्ष्मी के नाराज होने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में घर में सुख-समृद्धि के लिए कुछ उपाय बहुत लाभकारी हैं। इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
घर में सुख-समृद्धि के लिए रोजाना माता लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से करें और फिर आशीर्वाद की कामना करें।
वहीं शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते समय कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
वहीं, रोज सुबह उठकर जल लेकर मुख्य द्वार पर छिड़कें और इसकी अच्छे से सफाई करें। इसके बाद मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं।
रोजाना यह उपाय करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही धन प्राप्ति के नए साधन बनते हैं।
माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए रसोई घर में हमेशा स्नान के बाद ही प्रवेश करें और साफ-सफाई करें।
वहीं, खाना बनाते समय पहली रोटी गाय को खिलाएं और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए बनाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं।
घर में सुख-समृद्धि के लिए इन नियमों का पालन करें। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com