सनातन धर्म में गंगा दशहरा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि गंगा दशहरा कब है और इस दिन कौन-से उपाय करने चाहिए?
यह दशहरा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बनाया जाता है। इस साल 16 जून 2024 को गंगा दशहरा का पर्व है।
दशहरा तिथि की शुरुआत 16 जून को रात 02 बजकर 32 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 17 जून को सुबह 04 बजकर 43 मिनट पर होगा।
धन की कमी दूर को दूर करने के लिए गंगा दशहरा पर उपाय करना चाहिए। कई ऐसी उपाय है जिसे करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
गंगा दशहरा के दिन पानी में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद जल में गंगाजल और बेल पत्र मिलाकर अर्घ्य दें।
शिवलिंग पर गंगाजल से अर्घ्य देने पर आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
व्यापार में वृद्धि के लिए गंगा दशहरा के दिन पानी में गंगाजल और सिंदूर मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है।
गंगा दशहरा के दिन अपनी लंबाई के बराबर काला धागा लेकर नारियल में बांध दें। इसके बाद इसे भगवान शिव को अर्पित कर दें। ऐसा करने से कर्ज की समस्या दूर होने लगती है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ