हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से काम करने से किस्मत बदलने लगती है?
इस बार यह पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023 शनिवार के दिन है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं।
शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी माता को पान का पत्ता चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
ऐसा कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन पीपत के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसे दौरान सुबह स्नान करके मीठा के साथ जल अर्पित करें।
शरद पूर्णिमा के दिन पति-पत्नि को एक साथ चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता आती है।
अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा ग्रह कमजोर है तो शरद पूर्णिमा के दिन 6 नारियल को सिर पर घुमाकर बहती नदी में प्रवाहित कर दें।
शरद पूर्णिमा के दिन खीर चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से रोग दूर होते हैं और आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
नौकरी और व्यापार में सफलता पाने के लिए शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और हनुमान जी के सामना चौमुखी दीपक जलाना चाहिए।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ