हर साल 2 बार खरमास होता है, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है।
दिसंबर महीने की 16 तारीख से खरमास शुरू हो रहा है और अगले महीने 15 तारीख तक रहेगा। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है।
इस दौरान कुछ खास उपाय करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है, ऐसे ही कुछ उपायों की बात करेंगे।
इस दौरान बृहस्पति चालीसा का पाठ करना चाहिए, ऐसा करने से मनवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
खरमास के दौरान भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए एकाक्षरी बीज मंत्र का जाप करना चाहिए, 'ॐ घृणि: सूर्याय नम:' का जाप लाल चंदन की माला से करें।
खरमास में सूर्य चालीसा का पाठ करें, इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को विशेष फल देते हैं।
इस दौरान स्नान के बद जल में हल्दी और जवा का फूल मिलाकर भगवान भास्कर को अर्पित करना चाहिए, इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
इस महीने में जरूरतमंद लोगों की भोजन और वस्त्र देकर मदद करनी चाहिए, ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com