इस न्यू ईयर घर लाएं ये 5 चीजें, खुल जाएगा भाग्य


By Farhan Khan14, Dec 2023 01:37 PMjagran.com

नववर्ष 2024

नववर्ष 2024 को आने में बस अब कुछ ही दिन बाकी हैं। सभी लोगों की चाहत होती है कि नया साल जीवन के लिए खुशहाली लेकर आए।

खुशहाली

इसके लिए लोग नव वर्ष के दिन कई तरह की चीजों को घर लाते हैं, जो उनके जीवन के लिए विशेष फलदायी होती है घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

घर लाएं ये चीजें

यदि आप भी चाहते हैं कि नया साल खुशियों और सुख, समृद्धि और पैसों से भरा हो, तो ऐसे में वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में ये चीजें जरूर लाएं।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होना बेहद शुभ माना जाता है। आप नए साल में तुलसी का पौधा घर जरूर लगाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

मोर पंख

मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण जी को बेहद पसंद है। मान्यता के अनुसार, जिस घर में मोर पंख होता है। उस स्थान पर मां लक्ष्मी वास करती हैं, तो आप नए साल के अवसर पर मोर पंख जरूर घर लाएं।

चांदी का कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप नए साल में चांदी के कछुए को घर लाते हैं, तो इससे घर में सुख और समृद्धि का वास होगा। चांदी के कछुए को शुभ माना जाता है।

शंख

अगर आप शंख को घर में रखते हैं, तो इससे सुख और समृद्धि का आगमन होता है। आप नए साल में शंख को घर जरूर लाएं।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा घर लाने से खुशियों का आगमन होता है और परिवार में लोगों के बीच हमेशा प्यार बना रहता है। ऐसे में लाफिंग बुद्धा ड्रॉइंग रूम के मुख्य द्वार पर रखें।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com