Diwali 2023: इस दिन घर लाएं ये खास चीजें, होगी धनवर्षा


By Amrendra Kumar Yadav09, Nov 2023 06:00 PMjagran.com

दिवाली पर्व

दिवाली प्रकाश का पर्व है। इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है।

माता लक्ष्मी

इस दिन माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में इस दिन इन चीजों को घर ला सकते हैं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।

लक्ष्मी गणेश यंत्र

लक्ष्मी गणेश यंत्र बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन इस यंत्र को घर लाने से आर्थिक तंगी दूर होती है।

पूजा गृह में रखें

इस यंत्र को लाकर पूजा घर में रखें और विधिवत इसकी पूजा करें, इससे घर की परेशानियां दूर होती हैं।

शंख लाएं

दिवाली के दिन घर में शंख लाना शुभ माना जाता है। शंख भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। घर में शंख रखने से सुख-समृध्दि बढ़ती है। पूजा के बाद शंख जरुर बजाएं।

कमल का फूल

कमल का फूल माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय होता है। दिवाली के दिन घर में कमल का फूल लाएं और माता लक्ष्मी को अर्पित करें।

तिजोरी में रखें यह पुष्प

पूजा करने के बाद इस पुष्प को घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सुख-समृध्दि आती है।

घर लाएं डमरू

घर में वास्तु दोष से परेशान हैं तो इसे दूर करने के लिए दिवाली के दिन घर पर डमरू लाएं। पूजा के बाद डमरू बजाएं, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com