दिवाली प्रकाश और प्रेम, सौहाद्र का पर्व है। इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। दिवाली की तैयारियों में लोग जोरों-शोरों से जुटे हैं।
दिवाली पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं।
ऐसे में दिवाली के दिन इन उपायों को अपनाएं, इन उपायों को करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और भक्तों को आशीर्वाद प्राप्त होता है।
दिवाली में साफ-सफाई का विशेष महत्व है। इसलिए दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई कर लें और घर को व्यवस्थित रखें, ऐसा माना जाता है कि माता लक्ष्मी उसी घर में रुकती हैं, जहां पर साफ-सफाई हो।
ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी भक्तों के घर पधारती हैं, ऐसे में माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए द्वार के बाहर तोरण लगाएं। आम और केले के पत्ते का तोरण बना सकते हैं।
दिवाली के दिन अन्न दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए दिवाली के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान अवश्य करना चाहिए। इससे भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
दिवाली के दिन फलों का दान करना भी अच्छा माना जाता है। इस दिन फलों का दान करने से सेहत संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
दिवाली के दिन झाड़ू का दान भी किया जा सकता है। झाड़ू का दान करने से मनुष्य के जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं और धन प्राप्त होता है।
आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM