ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनकी सहायता से व्यक्ति अपने जीवन में चल रही कई समस्याओं से छुटकारा पा सकता है।
ऐसे में यदि आप भी कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ खास उपाय आजमा सकते हैं।
शनिवार के दिन स्नान आदि से निवृत होने के बाद अपनी नाप का एक धागा लेकर इसे एक नारियल पर लपेट दें। इसके बाद नारियल को पानी में प्रवाहित कर दें।
मंगलवार के दिन एक नारियल में चमेली का तेल लगाकर उस पर लाल सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद इस नारियल को हनुमान जी को अर्पित कर दें।
अमावस्या के दिन किसी जरूरतमंद को खाना जरूर खिलाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।
शुक्रवार के दिन जो मां लक्ष्मी लक्ष्मी जी के मंदिर में झाड़ू दान करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे साधक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
रोजाना स्नान-ध्यान के बाद 10 मिनट सुंदर कांड या रामायण का पाठ करें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्ति दूर होती है।
तिजोरी में दर्पण रखने से धन प्राप्ति होती है। ऐसा करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। आप भी तिजोरी में दर्पण रखें।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com