अक्सर लोग गरीबी का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि गरीबी को दूर करने के लिए कौन से तरीके अपनाने चाहिए?
कई समस्याएं ऐसी होती हैं जिसे वास्तु के नियमों का पालन करके दूर किया जा सकता है। आप भी आर्थिक तंगी से बचने के लिए वास्तु के कुछ उपाय कर सकते हैं।
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करने से गरीबी दूर होने लगती है।
अगर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो सुबह मां लक्ष्मी की पूजा करते समय लाल फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती हैं।
गरीबी को दूर करने के लिए शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर जल का अर्घ्य देना चाहिए। इस दौरान पीपल के पेड़ की तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए शुक्ल पक्ष में चंद्रमा को दूध का अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से पुराने धन भी वापस मिलते हैं।
गुरुवार के तुलसी के पौधे पर दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है। इस उपाय को पुष्य नक्षत्र से शुरू करने पर अधिक लाभ होता है। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
अगर आप वास्तु दोष या गरीबी का सामना कर रहे हैं तो पक्षियों का दाना देना शुरू कर दें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ