मौसम बदलते ही हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में कुछ खाने की चीजें हमारे स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। आइए जानते हैं इस मौसम में क्या नहीं खाना चाहिए।
ठंडी ड्रिंक्स, आइसक्रीम और ठंडा पानी बदलते मौसम में गले की खराश और सर्दी-जुकाम को बढ़ा सकते हैं। इनसे बचें या कम मात्रा में लें।
बदलते मौसम में फास्ट फूड, पकौड़े, समोसे और बहुत ऑयली चीजें पेट में भारीपन और अपच बढ़ाती हैं। इस मौसम में पाचन शक्ति कमजोर हो सकती है।
बहुत नमक वाला खाना ब्लड प्रेशर और सूजन को बढ़ा सकता है। बदलते मौसम में हाइड्रेशन और संतुलित आहार पर ध्यान दें।
मिठाई, केक और शुगर-रिच डेसर्ट से शरीर में इन्फ्लेमेशन बढ़ सकता है। यह खांसी, सर्दी और एलर्जी को बढ़ावा देता है।
कच्ची सब्जियां और सलाद ठंडे पानी के साथ लेने से पेट में ऐंठन या गैस की समस्या हो सकती है। इन दिनों हल्का पका हुआ भोजन बेहतर है।
बहुत ज्यादा दूध या दही बदलते मौसम में बलगम बढ़ा सकते हैं, जिससे खांसी और सर्दी की समस्या हो सकती है।
पैक्ड स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड में हानिकारक केमिकल होते हैं। यह इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।
बदलते मौसम में अपनी इम्यूनिटी का खास ख्याल रखें। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva