यह सूर्य देव को समर्पित रहता है। इस दिन स्नान करके सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि सूर्य देव को जल में क्या डालकर चढ़ाना चाहिए?
रविवार के दिन सुबह स्नान करके सूर्य देव को जल चढ़ाएं। ऐसा करने से कार्य में आ रही बाधा दूर होने लगती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
सूर्य देव को जल देते समय कई चीजें मिलानी चाहिए। इन चीजों को मिलाने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में आ रही परेशानियां दूर होने लगती हैं।
सूर्य देव को जल में पुष्प डालकर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है और कार्य में सफलता मिलती है।
जल में रोली डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ होता है। इससे सूर्य दोष दूर होने लगता है और स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इसके अलावा, शरीर में रक्त का संचार बढ़ने लगता है।
भगवान सूर्य को जल में मिश्री डालकर अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे सूर्य देव की कृपा बनी रहती है और जीवन में खुशियां आने लगती हैं।
सूर्य देव को जल अर्पित करते समय उसमें अक्षत मिला लेना चाहिए। इसे मिलाकर जल देने से सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो जल में इन चीजों को मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द सफलता मिलती है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ