यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। इस दिन स्नान करके पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार को पानी में किन चीजों को डालकर नहाना चाहिए?
अगर आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार को स्नान करते समय कई बातों को ध्यान में रखें। इससे धन की कमी दूर होने लगेगी।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे शुक्रवार को जल में मिलाकर स्नान करना शुभ होता है। इससे आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शुक्रवार के दिन स्नान करते समय जल में कपूर का तेल मिला लें। तेल न होने पर कपूर चूर्ण मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से कंगाली दूर होने लगती है।
स्नान करते समय पानी में आधा चम्मच दही मिला लें। इन चीजों को जल में मिलाकर स्नान करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
7 शुक्रवार तक इस उपाय को करने से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।
घर में क्लेश की स्थिति पैदा होने पर जल में कपूर या दही मिलाकर स्नान करें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
शुक्रवार को इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे साधक के जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
स्नान करते समय पानी में मिलाने वाली शुभ चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ