पूजा-पाठ करते समय कुछ नियमों के बारे में जरूर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इसमें की गई छोटी-सी भी गलती भारी पड़ सकती है। देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि पूजा के दौरान किन चीजों को जमीन पर नहीं रखना चाहिए? आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
शालिग्राम भी जमीन में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि शालिग्राम भगवान विष्णु का ही रूप है। ऐसा करना से आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा।
शंख में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके चलते शंख को जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।
पूजा करते समय कभी भी जमीन में दीपक नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है।
सोने के गहनों को कभी भी जमीन में नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
शास्त्रों के अनुसार, देवी देवता की तस्वीर या फिर मूर्ति को कभी भी जमीन में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से वह रुष्ट हो जाते हैं।
मूर्ति या तस्वीर को हमेशा चौकी, थाली या फिर किसी ऊंचे स्थान पर रखना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहता है।
इस वेब स्टोरी में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com