वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है, वास्तु में सभी चीजों के लिए कुछ न कुछ नियम बताए गए हैं, इन नियमों का पालन करने से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजों को रखना बहुत शुभ माना गया है, इन चीजों को पर्स में रखने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु के नियमों के मुताबिक, पर्स में श्रीयंत्र जरूर रखना चाहिए। श्रीयंत्र बहुत शुभ माना जाता है, इसे रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और जीवन में खुशहाली आएगी।
पर्स संबंधी नियमों में कौड़ी रखना बहुत शुभ माना गया है, ऐसा कहा जाता है कि पर्स में कौड़ी रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इसके लिए पर्स में 7 पीले रंग की कौड़ियां रखें।
अगर फिजूलखर्ची से परेशान हैं और तमाम कोशिशों के बाद पैसा नहीं रुकता तो पर्स में अक्षत के दाने रखें। इससे फिजूलखर्ची पर नियंत्रण होता है।
धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो पर्स में गोमती चक्र रखें, इनकी संख्या 1,3,5 हो सकती है। पर्स में गोमती चक्र रखने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है।
पर्स में चांदी का सिक्का रखना बहुत शुभ माना जाता है, इस सिक्के को पहले माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें फिर पर्स में रखें। इससे धन की प्राप्ति होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
कमल के बीज बहुत शुभ माने जाते हैं, इनको पर्स में रखने से आर्थिक रूप से मजबूती मिलती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। कमल के बीज रखने से मानसिक रूप से भी शांत रहते हैं।
पर्स में इन चीजों को रखना बहुत शुभ माना जाता है, वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com